



गोदावरी टाइम्स न्यूज नेटवर्क –
घोट (प्रतिनिधी ) जिले की चामोर्शी तहसील अंतर्गत आनेवाले घोट में एकमात्र पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय है. इस विद्यालय में जिले के होनहार छात्रों को दर्जेदार शिक्षा दी जाती है. इस विद्यालय में शिक्षा लेनेवाले अनेक छात्र वर्तमान स्थिति में सरकारी नौकरी समेत उचे मुकाम पर पहुंचे. विद्यालय में अभिभावक और छात्रों की समस्याओं को हल करने पीटीसी का गठण किया जाता है. जिसके नुसार विद्यालय अभिभावक और छात्रों की समस्याओं का हल करने का प्रयास किया जाता है. इसी बीच जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजन गजभिये की अध्यक्षता में पीटीसी (पॅरेंट-टिचर-कौन्सिल ) गठण किया गया. वहीं सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. वहीं अभिभावकों के विभिन्न समस्या और प्रश्नों का निराकरण किया गया. इस समय करीब 300 से 350 अभिभावक उपस्थित थे.

छात्रों को समझे और समझने का मौका दे: प्राचार्य गजभिये
विद्यालय में निवासी शिक्षा लेनेवाले छात्र-छात्राओं के मन की बात वह अपने माता-पिता से कहते है. छात्रावास में छात्रों का एक-दुसरे के साथ मनमुटाव होता है. जिसके कारण वह निराश रहते है. ऐसे में उनकी मत की बात उनके माता-पिता जानने का प्रयास करें. विद्यालय की शिक्षा, निवास व्यवस्था, अध्यापन समेत विद्यालय की सुविधा समेत अन्य विषयों पर छात्रों के साथ चर्चा कर उन्हें समझकर उनकी बात स्पष्ट रूप से रखने का मौका दे. साथ ही छात्रों को उचित तरीके से समझाकर उन्हें उचित मार्गदर्शन करें, ऐसी बात प्राचार्य राजन गजभिये ने कही.
पीटीसी में इनका है समावेश :
नवोदय विद्यालय में गठीत की गई पीटीसी में उपप्राचार्य विजय इंदोरकर, अर्थराम मैत्रीय, कुणाल गेडाम, धनंजय चांदेकर, रेणुका बेदरे, सिमरम समेत अभिभावक सदस्य के रूप में विजय दुधबावरे, नामदेव खुणे, ज्ञानेश धाकडे, नितेश बोरकर, रिजवान शेख, नुतन भैसारे, पदमाकर मानकर, गिता आत्राम, शोभा गेडाम, गौर शहा, पल्लवी भाकरे, प्रणाली कुमरे, शिला करपते, मनिषा मारगाये और सुनिल नागपुरे का समावेश है.





























